परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के आसाव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा बाजार में ग्रामीण बैंक के समीप प्रिया ज्वेलर्स स्वर्ण दुकान में शनिवार को आधा दर्जन बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायियों को गोली मार सोने-चांदी के कई जेवर लूट लिए। इस घटना के बाद आक्रोशित दुकानदारों ने सभी दुकानें बंद कर ग्रामीणों के साथ जीरादेई- दरौली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस काफी समझाने बुझाने के बाद देर शाम जाम हटा। पुलिस ने बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि बदमाशों का इतना मनोबल बढ़ गया है कि दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। वहीं घटना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंच रही है। स्थानीय लोगोें के अनुसार तीन बाइक पर सवार होकर छह अपराधी आए थे। सभी अपराधी शिवपुर सकरा गांव के हरिजन टोली में अपनी बाइक खड़ी कर बाजार में आकर घटना को अंजाम दिया हैं। घटना के बाद सभी अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। भागते समय ग्रामीणों के साथ हाथापाई भी हुई। घटना की सूचना पर आंदर इंस्पेक्टर अरुण मालाकार आसाव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गए। घायल स्वर्ण व्यवसाई शिवपुर सकरा का निवासी दीनानाथ सोनी एवं उसका पुत्र सर्वेश कुमार सोनी एवं सर्वेश का भगीना शिवम कुमार सोनी बताया जा रहा हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…