परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे स्थानीय बाजार स्थित मुख्य नाले को कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। साथ ही नाले के उपर मिट्टी भरकर अपना दुकान और उसके आगे का सहन बना लिया है। यही नहीं दुकानदार धड़ल्ले से कचरा भी उसी नाले में डाल देते हैं, जिससे बाजार का नाला जाम हो गया है। हल्की भी बारिश होने पर जलनिकासी नहीं हो पाती है। इससे बाजार में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। वहीं बारिश के मौसम में बाजार में जाने से लोेग कतराते हैं। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। बाजार निवासी अरविंद तिवारी, मनोज चौरसिया, सोनू पाठक, दीपक प्रसाद सहित अन्य लोगों ने अंचलाधिकारी से मांग किया है कि बारिश से पहले नाले की साफ-सफाई कराएं और अतिक्रमण से मुक्त कराएं, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024