पटना: बिहार में शराबबंदी है और सरकारी सेवकों ने शराब ना पीने की शपथ ले रखी है। लेकिन बिहार पुलिस के एक थानेदार का शराब पीते हुए वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में थानेदार साहब जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में सहरसा जिले के आदर्श सदर थाना के थानेदार जयशंकर प्रसाद नजर आ रहे हैं। उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें एक डांसर के साथ तो वह बेहद आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं।
जाम से जाम टकराने का नजारा भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शराब और शबाब वाला है। यह वीडियो जिले में पुलिस महकमे के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वैसे आर्यावर्त पोस्टस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि तो नहीं करता है।
थानेदार जयशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्हें फंसाने की साजिश हो रही है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर जब उनसे पक्ष जानने की कोशिश की गई तो वह बेहद घबराए नजर आए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…