Categories: पटना

विधानसभा अध्यक्ष से बदसलूकी करने वाले विशेषाधिकार हनन मामले में सुनवाई टली….

पटना: बिहार में अफसरशाही का आरोप झेल रही नीतीश सरकार को एक बार फिर से फजीहत से बचने के लिए डैमेज कंट्रोल का प्रयास करना पड़ा है। खबर बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ दुर्व्यवहार और उससे जुड़े विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर विधानसभा में आज विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर सुनवाई होनी थी।

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के साथ लखीसराय के डीएसपी समेत दो थानेदारों ने जिस तरह दुर्व्यवहार किया उसको लेकर बीजेपी विधायक संजय सरावगी और ललन कुमार की तरफ से विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया गया था और आज 3:00 बजे का वक्त सुनवाई के लिए तय हुआ था लेकिन यह सुनवाई टल गई।

इस मामले में सुनवाई के लिए राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल को बुलाया गया था लेकिन सुनवाई टलने के कारण ये दोनों भी विधानसभा नहीं पहुंचे। विधानसभा के अधिकारिक सूत्रों की माने तो आज मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम और शाम के वक्त राज्य कैबिनेट की बैठक होने के कारण अधिकारियों की व्यस्तता है और इसी वजह से बैठक को टाला गया है हालांकि इस मामले में आगे सुनवाई होगी।

उधर सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा जिस तरह अफसरशाही को लेकर नाराज हैं उन्होंने मीडिया के जरिए जो बातें रखी हैं और अब विधानसभा में जिस तरह विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया गया है। उसे देखते हुए कहीं ना कहीं सरकार के स्तर पर डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू हो गई है। सियासी जानकार मानते हैं कि बीजेपी के जरिए विजय कुमार सिन्हा की नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है संभवत जेडीयू के नेताओं को इसके लिए वक्त चाहिए और आज अधिकारियों की व्यस्तता के कारण उन्हें इसके लिए समय भी मिल गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026