परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के रेनुआ गांव स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में रहने वाले स्टाफ ने अपने ही दुकान के मालिक को चालीस हजार रुपये का चूना लगा दिया है। स्टाफ ने चोरी छुप तरीके से मालिक के पर्स से एटीएम कार्ड निकाल कर आॅन लाइन शॉपिंग कर 40 हजार की खरीदारी की और उसे अपने घर पर मंगवा लिया। इसकी जानकारी जब दुकानदार को हुई तो बैंक पहुंच कर खाते से डिटेल्स निकलवाने के बाद सराय ओपी में इसकी शिकायत करते हुए दुकान के स्टाफ को नामजद किया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में बताया जाता है कि शरवत ट्रेडर्स के नाम से हुसैनगंज थाना क्षेत्र रेनुआ निवासी कृष्ण शर्मा की दुकान रेनुआ प्रतापपुर रोड में है जहां लोहा की बिक्री की जाती है। दुकान पर एक पुराना स्टाफ रेनुआ निवासी सोनू रहता था। उसने चोरी छिपे मेरे खाते से 6 मई को फिल्पकार्ड पर जाकर आॅनलाइन खरीदारी कर दो मोबाइल खरीदारी कर लिया जिसके बाद मेरे खाते से 40958 रुपया उड़ा गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…