दरौंदा

दरौंदा में अपनी दुकान के आगे सो रहे दुकानदार की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा इलाके में अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मार हत्या कर दी।हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मर्दनपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद का पुत्र विजय प्रसाद (30 वर्ष)के रूप में की गई है।उक्त घटना सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा मर्दनपुर गांव में मंगलवार की मध्य रात्रि  घटी।घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि विजय प्रसाद मर्दनपुर स्थित अपनी वेल्डिंग दुकान के सामने चार लोगों के साथ सोए थे। रात में करीब एक बजे मोटरसाइकिल से हथियार बंद अपराधी आए और सोए हुए अवस्था में विजय प्रसाद के सीने पर गोली मार दी।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आसानी से भाग गए।बगल में सोए उनके बड़े भाई संजय प्रसाद व अन्य लोग गोली की आवाज सुनकर उठे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया।तब तक घटना में शामिल अपराधी भाग निकले थे।बाद में आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलावस्था में विजय प्रसाद को उपचार हेतू सदर अस्पताल लेकर आए जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दरौंदा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की तहकीकात में जुट गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026