Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जामो में तीन दिन से लापता मासूम का शव कुएं से बरामद, मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान :-  जिले के जामो थाना क्षेत्र के खुशहाल डुमरी गांव में तीन दिन पूर्व से लापता एक मासूम का शव बुधवार को कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक खुशहाल डुमरी निवासी अमीरचंद का ढाई वर्षीय पुत्र अतुल कुमार बताया जाता है। अतुल के पिता ने दो दिन पूर्व ही पुत्र के अपहरण का आवेदन पुलिस को दिया था।बताया जाता है कि अतुल कुमार रविवार की शाम से लापता हो गया था। स्वजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस संबंध में अतुल का अपहरण कर अनहोनी की आशंका व्यक्त कर स्वजनों ने अज्ञात पर प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन दिया था।

पुलिस आवेदन के आधार पर बच्चे की तलाश में जुट गई। इसी दौरान बुधवार को घर के कुछ दूरी पर स्थित कुआं के पास ग्रामीणों ने मासूम के शव पानी में उपलाते हुए देखा और इसकी सूचना स्वजन एवं थाने को दी। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण उस कुएं के पास एकत्रित हो गए और शव को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सोनापति देवी, पिता अमीरचंद, चाचा जयचंद कुमार, शिवचंद कुमार, प्रकाश चंद, अभयचंद्र समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद, एएसआइ जहांगीर खान, प्रवीण कुमार दलबल के साथ साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना का जायजा लिया तथा शव को कब्जे में आगे की कार्रवाई में जुट गए।

वहीं ग्रामीणों की मांग पर छपरा से डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। अतुल माता-पिता का इकलौता पुत्र था :अतुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत के बाद अमीरचंद के घर का चिराग बूझ गया। पुत्र की मौत पर उसकी मां सोनापति देवी, पिता अमीरचंद समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। वहीं बच्चे की मौत के बाद विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजन राज आदि स्वजनों को ढांढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026