Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नल-जल के अभिकर्ताओं के खिलाफ दुकानदारों ने दिया ईओ को पत्र

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना का कार्य अंतिम चरण में है। इसके तहत अभिकर्ता द्वारा पाइप बिछाने के लिए पीसीसी सड़क को काट दिया गया है, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर दुकानदारों में रोष है। बुधवार को दुकानदारों ने अभिकर्ता के खिलाफ नगर पंचायत के ईओ को ज्ञापन सौंप इसकी शिकायत की। दुकानदार लक्ष्मण प्रसाद, ईश्वर पांडेय, अनिल तिवारी, अशोक कुमार, संजय शरण, रंजीत कुमार, संतोष कुमार, भोला कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार आदि का कहना है कि अभिकर्ता द्वारा दुकान के आगे सड़क की कटाई करा दी गई।

बार-बार कहने के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दुकान के आगे कटे सीमेंट के बडे़-बड़े बोल्डर जमा है, जिससे ग्राहक दुकान पर आने से कतरा रहे हैं। इस पर अभिकर्ता द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। इस संबंध में ईओ अरविद कुमार सिंह ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वे अभिकर्ताओं से यथाशीघ्र कटी सड़क की मरम्मत कराने का आदेश निर्गत करेंगे। यदि अभिकर्ता द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026