✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा निवासी श्रीराम के 25 बर्षीय पुत्र सोनू कुमार जो सोमवार की देर शाम दिल्ली से अपने घर लौट रहा था।इसी क्रम में सरेया चट्टी से पूरब तथा नहर पुल से दक्षिण दिशा में नहर के किनारे बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा उसके दाहिने पैर में गोली मारकर पैसे,बैग एवं मोबाइल छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है।इस संदर्भ में घायल युवक सोनू के पिता श्रीराम ने बताया कि 8 महीने के बाद सोनू घर लौट रहा था।देर शाम को सरेया चट्टी से उतरकर नहर के रास्ते घर आ रहा था।इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके दाहिने पैर में गोली मारकर बैग जिसमें 15 हज़ार रुपये व कपड़ा था, एवं मोबाईल छीनकर पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। गोली लगने के कारण वह बेहोश होकर वहीं गिर गया।
कुछ देर बाद जब उसे होश आया तब वह सरेया चट्टी पर गया,तथा वहां उपस्थित लोगों को घटना की जानकारी दिया। तत्पश्चात लोगों ने उसे स्थानीय पीएचसी में ईलाज हेतु लाये।तथा मुझको सूचित किया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।किन्तु स्वजन उसका ईलाज किसी निजी अस्पताल में करा रहे हैं। थानाध्यक्ष श्री रामबालक यादव ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की ओर से थाने में अबतक में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।यहां बताते चले की एक महीने में लूट की यह पांचवी घटना सामने आई है।बतादें कि विगत 4 जनवरी से 17 जनवरी के बीच लूट की यह पांचवी घटना है।इसके पूर्व सिसवन सिवान मुख्य मार्ग पर महुवल और फलदूधिया के बीच 4 लूट की घटनाएं हो चुकी है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…