सिवान: अलग-अलग जगहों से शराब सहित एक गिरफ्तार, तीन फरार

परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन फरार होने में सफल रहे। मामले में उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि पहली छापेमारी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव से अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। जहां गांव निवासी भोला बिंद फरार हो गया। वहीं दूसरी छापेमारी सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में की गई जहां से 40 लीटर शराब बरामद की गई, यहां गांव निवासी पुष्पा देवी फरार होने में सफल रही।

तीसरी छापेमारी आंदर थाना क्षेत्र के बेलवासा टोला में छापेमारी की गई जहां 246.780 लीटर शराब के साथ शैलेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अन्य धंधेबाज राकेश कुमार यादव फरार होने में सफल रहा। यहां से टीम ने एक ट्रैक्टर एवं एक ट्राली जब्त किया । छापेमारी टीम में निरीक्षक गुंजेश कुमार, निरीक्षक समरजीत सिंह, अवर निरीक्षक चंदन कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026