परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ के रब्या मार्केट में गुरुवार की दोपहर विवेक गन एम्पोरियम दुकान पर बंदूक जांच करने के दौरान एक दवा दुकानदार को गोली लग गई है। गोली गन हाउस के सामने एक होलसेल दवा दुकानदार 28 वर्षीय किशोर सोनी को लगी है। बता दें कि गोली दुकानदार के चेहरे को छूते हुए निकल गई। जिससे बड़ी घटना टल गई और दवा दुकानदार बाल-बाल बच गए। हालांकि इस घटना में दुकानदार मामूली रूप से जख्मी हो गया है। इधर गन हाउस से गोली फायरिंग होने की सूचना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के रब्या मार्केट में गुरुवार की दोपहर विवेक गन एम्पोरियम के दुकान में गन जांच करने के दौरान अचानक से फायरिंग हो गया।
जिसके बाद सामने स्थित गोल्डन फार्मा नामक एक होलसेल दवा दुकानदार किशोर सोनी जो अपने काउंटर पर मौजूद था। उसकी चेहरे को छूते हुए गोली दाएं साइड में जाकर गिरी। इसके बाद होलसेल दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित होलसेल दवा दुकानदार किशोर सोनी को इलाज के लिए आनन-फानन में शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां उनकी इलाज चल रही है। वहीं इस संबंध में नगर थाने के पुलिस ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया जाएगा उसके बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल अभी तक पीड़ित परिजनों के द्वारा किसी भी व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…