तबादला: सीवान में चार थानाध्यक्षाें का एसपी ने किया फेरबदल, लापरवाही बरतने वाले एक थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने गुरुवार को लगभग आधे दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने वाले एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई के साथ साथ बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने के बात कही है। जानकारी के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष पुअनि पंकज कुमार को एमएच नगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस केंद्र सीवान में पदस्थापित पुअनि सुदर्शन राम को अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा बनाया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक मैरवा के पुअनि मनीष साहा को अंचल पुलिस निरीक्षक आंदर बनाया गया है।

जबकि अंचल पुलिस निरीक्षक आंदर के में पदस्थापित पुअनि रणधीर कुमार को थानाध्यक्ष महाराजगंज की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने वाले एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।इस संबंध में एसपी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि नव पदस्थापित स्थानों पर पुलिस अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना योगदान सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने मासिक समीक्षा बैठक के बाद अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने की बात कही है। जबकि लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्यवाही की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026