Siwan News

विसर्जन में चली गोली, दो घायल, तनाव

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में शनिवार की संध्या प्रतिमा विसर्जन को लेकर मेले में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष द्वारा दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग कर दी गई। इससे एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे युवक को रॉड से वार कर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद मेले में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इसका इलाज चला रहा है। युवक के दाहिने हाथ को भेदती हुई गोली पार कर गई। गोली लगने से घायल युवक की शिनाख्त रितेश तिवारी के रूप में हुई जबकि दूसरा घायल गांव निवासी प्रकाश सिंह है। इधर गोली लगने की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पनन हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आंदर थाना की गश्त दल मौके पर पहुंची लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को खदेड़ दिया। इसके बाद एसडीओ संजीव कुमार, डीएसपी,असांव थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए। सदर अस्पताल में इलाजरत रितेश ने बताया कि मेला निकाल रहा था और तभी बाइक से गांव के बीडीसी अभिमन्यु सिंह व धीरेंद्र कहीं जा रहे थे, इसी बीच एक बच्चे को बाइक से धक्का लग गया। मैं भी वहां मौजूद था, मैंने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनलोगों ने एक गोली मुझपर फायर कर दी, जो मेरे सिर के ऊपर से निकल गई, इसके बाद दूसरी गोली फायर कि जो मेरे दाहिने हाथ को भेदती हुई निकल गई। घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। वहीं घायल के भाई चुन्नू तिवारी ने बताया कि विसर्जन मेला में हमलोग पटाखा छोड़ रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024