पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सर्राफा दुकान के मालिक राजेश कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं । कुछ दिन पहले जेल में बंद एक अपराधी ने रंगदारी की मांग की थी। हालाँकि पुलिस किसी रंगदारी बात से इंकार कर रही है। राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 16 में सुहागन ज्वेलर्स की दुकान है। दोपहर सशक्त अपराधियों ने दुकान मालिक राजेश कुमार को गोली मार दिया जिससे दुकानदार जख्मी हो जमीन पर गिर गये। आसपास के स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी दुकानदार राजेश कुमार को इलाज के लिए रूबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। इधर घायल दुकानदार के परिजन ने बताया की कुछ माह पहले जेल में बंद कुख्यात ने रंगदारी की मांग की थी। कुछ वर्ष पहले दुकानदार पर हमला हुआ था इसमें एक शिक्षक को गोली लग गयी थी। पुलिस ने बताया की पूर्व में रंगदारी की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ऐसी बात रहती तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई जरूर करती । वहीं पुलिस का कहना है की घटना में जो भी अपराधी शामिल होंगे उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। आसपास के CCTV देख रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…