Categories: पटना

बिहार में अब शुरू हुई असली ठंड….अभी और बढ़ेगी कनकनी….जानिए कब तक सुधरेगा मौसम….

पटना: बिहार – उत्‍तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में असली ठंड का अहसास अब जाकर हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से कनकनी लेकर आ रही उत्तर पछुआ हवा से राज्य के कई हिस्सों में कनकनी बढ़ी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड के सितम से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना समेत गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, शेखपुरा व जहानाबाद में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है।

पटना का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से पांच गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सतह से 1.5 किमी ऊपर उत्तर पश्चिम हवा का प्रभाव बना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिरने का पूर्वानुमान है। प्रदेश का मौसम शुष्क होने के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम व घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी प्रकार बना रहेगा।

पटना के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं। वहीं, 6.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश का ठंडा शहर रहा, जबकि 25.2 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज अररिया का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बिहार का औसत न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच एवं 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024