परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र फतेहपुर बाइपास समीप पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल दुकान में चोरों ने शुक्रवार की रात दुकान का शटर काट कर आठ लाख रुपये के मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह तब लगी, जब वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। उसने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना को दी। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। शोरूम मालिक विकास गुप्त ने बताया कि शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे का शटर उठा हुआ था और शीशा टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जब गए तो देखा कि काउंटर में रखे सारे मोबाइल इधर उधर पड़े हुए हैं। दुकान में रखे आठ लाख के कीमती मोबाइल गायब थे। इसके बाद घटना की सूचना नगर थाना को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…