परवेज अख्तर/सिवान : कुछ दिन पूर्व आंदर के इंस्पेक्टर मनोज कुमार का एक वीडियो शराब पीते हुए वायरल होने के मामले में डीआजी के आदेश पर एसपी ने उन्हें शनिवार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद इनके निलंबन के लिए डीआइजी को पत्र भेजा गया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व आंदर इंस्पेक्टर मनोज कुमार का उनके ही आवास में कुछ लोगों के साथ शराब पीने का वीडियो वायरल किया गया था। इस वीडियो को एसपी को भेजा गया था। वीडियो में इंस्पेक्टर कुछ लोगों के साथ टेबल पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इसके बाद यह कार्रवाई उनके खिलाफ की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…