सिवान में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की हुई शुरुआत

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 को लेकर केंद्र सरकार द्वारा एक विशेष पहल की गई है। उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। राज्य के जिन छह जिलों में इसकी शुरुआत की गई है, इसमें जिले को भी शामिल किया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट ने बताया कि सिकल सेल एक आनुवांशिक रोग है। जो माता पिता से बच्चों में हस्तांतरित होता है। इस रोग में व्यक्ति को सुस्ती थकान, शरीर, छाती में दर्द, कमजोरी, खून की कमी जैसी जैसे लक्षण दिखाई पड़ते हैं। यह स्थिति पूरे जीवन काल में बनी रहती है। यह रोग अनुवांशिक है। इसकी रोकथाम के लिए विवाह से पूर्व इसकी जांच और जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इस अभियान में इसी को ध्यान में रखते हुए सिकल सेल गोल्डन कार्ड मरीज के लिए बनाया जा रहा है। इस गोल्डन कार्ड में मरीज की जानकारी के साथ-साथ यह भी उल्लेखित है कि मरीज को किस प्रकार के व्यक्ति से विवाह करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के जरिए लोगों को इस घातक बीमारी से बचाया जा सकता है। गर्भावस्था के 10 सप्ताह के अंदर सिकल सेल और थैलेसीमिया की जांच कराने से बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है।

इस बीमारी के प्रमुख लक्षण :

अंगों की क्षति, संक्रमण, शरीर के विभिन्न हिस्सों में तेज दर्द, खून की कमी या एनीमिया, हाथ और पैरों की सूजन, ग्रोथ और प्यूबर्टी में देरी होना, दृष्टि संबंधी समस्याएं, थकान महसूस होना आदि सिकल सेल एनीमिया के प्रमुख लक्षण हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026