सिवान: अपराध पर नियंत्रण करने के लिए एसडीपीओ फिरोज आलम ने दी चेतावनी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
समाहरणालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को एसडीपीओ फिरोज आलम ने सभी थानेदारों के साथ क्राइम मीटिंग की। एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपराध में कमी लाने का कड़ा निर्देश दिया। इसके बाद अपराध के पूर्व के रिकार्ड और वर्तमान के बारे में पूछताछ की। सभी थानों के थानेदार से बारी-बारी से पूछताछ हुई। साथ ही शराब तस्करों के खिलाफ धड़ -पकड़ अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया गया है।

क्राइम मीटिंग के दौरान थानों पर संचालित महिला हेल्प डेस्क पर 24 घंटे महिला आरक्षी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा थाने पर आने वाली प्रत्येक महिलाओं के समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर कराने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने तथा भ्रामक व गलत संदेश/सूचना को किसी भी प्लेटफार्म पर प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने आदि हेतु निर्देशित किया गया। मीटिंग में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय आदि थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026