पटना: बिहार के कई जिलों में एकसाथ छापेमारी चल रही है. केंद्रीय कारा में भी पुलिस और प्रशासन की टीम ने दस्तक दी है. कैदियों के एक एक वार्ड और सेल की तलाशी ली जा रही है. बताया जा रहा है कि यह एक रूटीन छापेमारी है. हालांकि टीम को क्या कुछ मिला है, अभी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
सिवान जिले में SDO और SDPO के अगुवाई में छापेमारी मंडलकारा में छापेमारी की गयी। इस दौरान प्रशासन कैदी वार्डों में छापेमारी कर रहे है. वहीं जेल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गए थे।
खगडियां जिले में भी छापेमारी की गयी। यह छापेमारी सदर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है. उनके मौजूदगी में सभी कैदी वार्डों की तलाशी ली जा रही है. अचानक रेड पड़ने की वजह से सभी कैदियों में हड़कंप मच गया है. इस छापेमारी में कई थानों की पुलिस मौजूद थी।
बेगूसराय में भी अचानक प्रशासन ने रेड मार दी है. जब टॉक कैदी कुछ समझते प्रशासन जेल में पहुँच गई. जिसकी वजह से सभी कैदियों में हनकंप मच गया है. यह छापेमारी SDM, SDPO, DSP के नेतृत्व में हो रही है. इस दौरान कई थानों की पुलिस छापेमारी कर रही थी। फिलहाल अभी तक किसी तरह की आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…