सिसवन: हवन व भंडारे के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के नवादा मठ परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को यज्ञाचार्य पंडित अरविंद मिश्रा द्वारा हवन व पूजा के साथ किया गया। हवन पूजा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

यज्ञ के दौरान प्रवचनकर्ता किरण भारती व पुरुषोत्तम दास महाराज ने भी श्रद्धालुओं को विभिन्न सामाजिक सरोकार के साथ-साथ धार्मिक ग्रंथ पर आधारित प्रवचन सुना कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। नौ दिनों तक चलने वाला रुद्र महायज्ञ से संपूर्ण क्षेत्र भक्ति के सागर में डूबा रहा। इस मौके पर आयोजित भंडारा में महाप्रसाद ग्रहण करने को काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भंडारा में समरसता झलक रही थी। इसके बाद प्रवचनकर्ताओं एवं आचार्यों को वस्त्र आदि देकर विदाई किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026