बड़हरिया के कपड़ा व्यवसायी मोहन प्रसाद गुप्ता से सद्दाम ने मांगी दस लाख की रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित एक कपड़ा व्यवसायी से एक बदमाश द्वारा सोमवार की शाम 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी की मांग किए जाने के बाद व्यवसायी और उनका परिवार दहशत में है। इस मामले में पीड़ित व्यवसायी मननपुरा निवासी मोहन प्रसाद गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर सावना निवासी सद्दाम के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उन्होंने एसपी को भी आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।जानकारी के अनुसार मोहन प्रसाद गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम बड़हरिया थाना के करीब 100 मीटर दूर स्थित अपने कपड़ा दुकान पर बैठा था। अपराह्न 3.13 उनकी मोबाइल पर काल आया। इस क्रम में साफ आवाज सुनाई नहीं दिया। फिर दूसरे नंबर से फोन आया, उस पर साफ शब्दों में बोला गया कि मैं सावना निवासी सद्दाम बोल रहा हूं। गुप्ता वस्त्रालय से बोल रहे हैं, तो मैंने जैसे ही हां कहा काल करने वाले रंगदारी के रूप में 10 लाख रुपये मांगे और काल काट दिया।

इसके बाद तीसरी बार अपराह्न 3:27 बजे दूसरे नंबर से काल आया तो मैंने डर से काल नहीं उठाया और मोबाइल बंंद कर लिया और घटना की जानकारी अपने भतीजा को दी। उसने दुकान बंद कर घर आने की सलाह दी। इसके बाद मैं अपनी दुकान बंद कर घर चला गया और घटना की सूचना एसआइ अमित कुमार श्रीवास्तव को दी। उन्होंने थाने में आवेदन देने को कहा। मामले में एसआइ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन मिला है। प्राथमिकी कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद पीड़ित व्यवसायी ने एसपी को भी आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने एसपी को दिए आवेदन में कहा है कि रंगदारी नहीं देने पर उसकी हत्या की जा सकती है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही बदमाशों ने बड़हरिया के मार्बल दुकान की शोरूप पर अंधाधुंध फायरिंग की थी और रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में भी सावना निवासी सद्दाम को आरोपित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026