परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन थाना अंतर्गत गंगपुर सिसवन में रविवार को आपसी विवाद को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी हो गई. कहासुनी होते ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें रमाशंकर सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह बुरी तरह घायल हो गये. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. वहीं दूसरी तरफ चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के नयागांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई.
जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां दो लोगों का इलाज चल रहा है. नयागांव निवासी अब्दुल हक के पुत्र नसीम अहमद व द्वितीय पक्ष के मो. शारिख के पुत्र मो. हारुन घायलों में शामिल हैं. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर प्राथमिकी के लिए चैनपुर ओपी में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच करायी जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…