तरवारा के दीनदयालपुर राम जानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियां बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर स्थित राम जानकी मंदिर से चोरी की गई अष्टधातु की मूर्तियों को पुलिस ने असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित नहर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राम जानकी मंदिर से बीते वर्ष मूर्ति चोरों ने मंदिर से राम जानकी लक्ष्मण हनुमान जी व राधे कृष्ण की मूर्ति की चोरी कर लिया था।इस मामले में मंदिर के पुजारी दिनेश्वर भारती द्वारा थाने में अज्ञात मूर्ति चोरों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। दीनदयालपुर बाजार के व्यवसायियों का आरोप था कि मूर्ति चोरी मामले में मंदिर के पुजारी दिनेश्वर भारती का भी हाथ है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंदिर के पुजारी को 72 घंटे तक हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही।लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।लोगों का आरोप था कि जिला मुख्यालय में अष्टधातु की मूर्तियों की चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह के सदस्यों से मंदिर के पुजारी की सांठगांठ है।

लोगों के आरोप के बाद पुलिस ने कड़े रुख अख्तियार करते हुए पुजारी को हिरासत में लेकर 3 दिनों तक पूछताछ करते रहे। इस मामले में एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर पुलिस मूर्ति चोर गिरोह के सदस्यों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी किया गया। लेकिन पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद भी मूर्ति चोर गिरोह का कोई भी सदस्य हाथ नहीं आया। इस संबंध में एसआई मनोरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर असांव थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित नहर के पूर्वी किनारे खजूरही पुल 51के नीचे प्लास्टिक के बोरे में और श्रीराम की दो मूर्तियां पुलिस ने बरामद किया है।उन्होंने बताया कि मंदिर के पुजारी दिनेश्वर भारती व मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों के पहचान कर  लिया गया है।इसके बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों को सुपुर्द कर दी जाएगी।इस संबंध में इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अन्य तीन मूर्तियों को भी जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026