जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के चटया गांव में शनिवार को एक जमीनी विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक घायल चटया गांव निवासी सांचा यादव का पुत्र बिट्टू कुमार यादव बताया जाता है. वहीं दूसरी तरफ गंगपुर सिसवन में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें शंभू सिंह के पुत्र किरण सिंह बुरी तरह घायल हो गए. जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया. हालांकि घायलों ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष मारपीट मामले के तहकीकात करने में लगे हुए हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…