सिसवन: पटना से आई फोरेंसिक टीम ने की आदित्य हत्या मामले में जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना गांव में राजेश कुमार सिंह के पांच वर्षीय पुत्र आदित्य की हत्या के मामले में मुजफ्फरपुर से फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की टीम मंगलवार की रात बघौना पहुंच कर जांच की। टीम ने जहां आदित्य का शव मिला था उस घर में पहुंचकर घटनास्थल की गहन छानबीन की।वहीं स्थानीय थानाध्यक्ष कुमार वैभव से मामले में जानकारी ली। तीन सदस्यीय फोरेंसिक टीम में सहायक निदेशक स्वतंत्र कुमार के नेतृत्व में वैज्ञानिक ओमनाथम शर्मा एवं अजय कुमार शामिल थे। बुधवार की दोपहर तक चली जांच में टीम ने संदिग्ध धनंजय सिंह व संजय सिंह के घरों को भी खंगाला। बताते चलें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के बघौना गांव के निवासी राजेश कुमार सिंह के पांच वर्षीय आदित्य कुमार को सोमवार को अगवा कर लिया था। मंगलवार की दोपहर उसका शव गांव के ही एक अ‌र्द्धनिर्मित घर में मिला।

डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम को मिले महत्वपूर्ण सुराग

फोरेंसिक टीम के सदस्यों ने घटनास्थल से एक ताबीज बरामद की, जिसे अपने साथ ले गई। घटना के निशानदेही पर टीम ने जगह-जगह जांच की। गेहूं, सरसों की खेत एवं आसपास के संदिग्ध घरों में भी टीम ने जांच की। इसके पूर्व मंगलवार की रात डॉग स्क्वॉयडल टीम भी घटना की जांच की, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।

पकड़े गए व्यक्ति को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

आदित्य की हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों ने घटना में शामिल संदिग्ध गांव के ही खगेंद्र सिंह को पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे मंगलवार की देर रात पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि खगेंद्र सिंह से घटना के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है।

मजिस्ट्रेट सहित पुलिस कर रही कैंप

हत्या के बाद गांव में दो गुटों में काफी तनाव है। तनाव को देखते हुए वहां पुलिस लगातार कैंप कर रही है तथा वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। हालांकि फिलहाल मामला शांत है, लेकिन ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026