परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के घुरघाट गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन सोमवार की शाम वृंदावनधाम से पधारे कथाव्यास गौरव कृष्ण पांडेय महाराज ने भगवान कृष्ण की कथा सुना श्रोताओं को खूब झूमाया। उन्होंने कृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा स्थित कंस के कारागार में भादो मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में जन्म हुआ था।
उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान कृष्ण ने महाराजा कंस का वध कर पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़ाया तथा अपने नाना को मथुरा के सिंहासन पर बैठाया। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण की संगीतमयी वर्णन कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंडाल “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ जयकार से गूंज उठा। इस मौके पर श्रोता नाचने व झूमने लगे। इस मौके पर काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…