सिसवन: बैंक में रुपये जमा करने पहुंची महिला से 40 हजार की छिनतई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से बुधवार को बदमाशों ने एक महिला के झोला सहित करीब 40 हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर थाना क्षेत्र के बलिया कोठी निवासी उदय शंकर राम की पत्नी लालती देवी चैनपुर बाजार स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में बुधवार को 40 हजार रुपये जामा करने के लिए पहुंची थी। इस क्रम बदमाशों ने महिला के हाथ से रुपये सहित झोला छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि बदमाशों ने पहले परिचय बनाया।

इसके बाद महिला ने स्वयं अज्ञात युवकों से ही रुपये जमा करने की जमा पर्ची भरवाई, इसके बाद बदमाशों को पता चल गया कि मेरे पास कितने रुपये हैं। इसके बाद उनलोगों ने मुझे बहला-फुसला कर बैंक से बाहर निकाला। जैसे ही मैं बैंक से बाहर निकली बदमाशों ने मेरे हाथ में रखे झोला को छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश चार पहिया वाहन में बैठ कर हसनपुरा की तरफ फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसके झोले में 40 हजार नकद एवं सोने के तीन मंगलसूत्र, पास बुक व आधार कार्ड था। घटना के बाद महिला रोती बिलखती चैनपुर ओपी पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बैंक पहुंची छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि सीसी कैमरा में दो युवक महिला का जमा पर्ची भरते दिख रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026