परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाने की टीम ने मंगलवार की रात सहसरांव में छापेमारी कर मारपीट व छिनतई मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सहसरांव निवासी चंद्रभान कमकर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गांव के ही ब्रह्मा पांडेय की पत्नी सुशीला देवी ने असांव थाना में 25 मार्च 2013 को आवेदन देकर चंद्रभान कमकर, धीरज कमकर, पिंकी देवी एवं किशोरी देवी के खिलाफ मारपीट करने एवं रुपये व सोने की चेन छीनने की प्राथमिकी कराई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि नौ साल से फरार चल रहे वारंटी चंद्रभान कमकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…