परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा से 50 हजार रुपये निकासी कर घर लौट रही महिला अज्ञात तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखा कर 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता ने थाना को सूचना दी है। बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर भीखपुर निवासी कमलेश राम की पत्नी रेशमा देवी गंगपुर सिसवन स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर घर लौट रही थी।
इस बैंक से कुछ ही दूरी पर तीन युवक उसे हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान महिला तब तक शोर मचाती वे तीनों युवक काफी दूर निकल चुके थे। बताया जाता है कि वे तीनों युवक बैंक से ही महिला का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही रुपये लूटकर गंगपुर सिसवन की ओर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना सिसवन थाने को दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…