तरवारा: मदरसा अलिमिया प्रबंधन समिति का गठन

परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के मदरसा अलिमिया शाहपुर सकरा परिसर में रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षक शमसुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मदरसा अलिमिया प्रबंधन समिति की गठन पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यों ने मदरसा को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए मो. अमीरुद्दीन और एसएम बाबुद्दीन को दानदाता और मो. फैयाज अहमद को मदरसा अध्यक्ष एवं मो. रेयाज को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं ग्यासुद्दीन, मो. सुलेमान, मो. शमसुद्दीन अंसारी और मो. कमरुजमा को सदस्य नियुक्त किया गया।

बैठक में उपस्थित पोषक क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए सभी नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों ने कहा कि मदरसा संचालन हर हाल में सुदृढ़ होगा और तालीम हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा और पोषक क्षेत्र के लोग भी अपना ध्यान रखेंगे जिससे मदरसा में तरक्की हो और शाहपुर गांव का नाम रौशन होगा। बैठक में पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तेयाज अहमद, हाकिम मंसूरी, सैयद आलम, मो. कल्लू, मो. एहसानुल हक, अहमद कमरुजमा समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026