परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के बंगरे के बारी गांव के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मी से लगभग 95 हजार रुपये की छिनतई कर ली। इस मामले में बंधन बैंक कर्मी सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गंगोली नया टोला निवासी ऋषि रंजन कुमार ने सिसवन चैनपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि उसने सोमवार को ओपी क्षेत्र के बिरती गांव के रीता ग्रुप व करिश्मा ग्रुप के यहां से वसूली करने के बाद सारण जिले के बलिया कोठी गांव के सुमन व अंबे ग्रुप से राशि की वसूली की। वसूली के बाद वह चैनपुर वापस लौट रहा था। जैसे ही बंगरे के बारी पुल के पास पहुंचा स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछा करते हुए आये। चलती गाड़ी से उसका बैग छीन लिया। बैग में 95 हजार 335 रुपये, उसका टैब व मोबाइल था। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…