महाराजगंज: जमीन रजिस्ट्री कराने गए दो गुटों में जमकर मारपीट

  • दोनों पक्षों ने दर्ज करायी एफआईआर
  • मारपीट की घटना में तीन हुए घायल

परवेज अख्तर/सिवान: निबंधन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। इस संबंध में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इस घटना में जख्मी दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह की पत्नी मंजू देवी ने सीवान सदर अस्पताल में टाउन थाना के पुलिस पदाधिकारी के समक्ष बयान दिया है कि वह अपने रिश्तेदार के साथ एक लाख पचास हजार रुपये लेकर महाराजगंज में रजिस्ट्री कार्यालय गई थी। वह जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए अपने रिश्तेदार संजीत कुमार सिंह के साथ कातिब निर्मल कुमार के ऑफिस में थी।

तभी सवान विग्रह निवासी नवनाथ सिंह के पुत्र अखिलेश सिंह व कृष्णा सिंह, धनौती निवासी संतोष सिंह, कोरारी खुर्द निवासी रमेश तिवारी उर्फ कलेक्टर तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, बिजेंद्र तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, चुनचुन सिंह, रामनरेश सिंह रजिस्ट्री ऑफिस में आए। अखिलेश सिंह ने उनके बलाउज में रखे डेढ़ लाख रुपए जबरन छीन लिए। अपने साथ आये लोगों से कहा कि इन सभी को जान से मार दो। तब सभी लोग अपने हाथ में लिए लाठी डंडा व हॉकी स्टिक से मारने लगे। वहीं दूसरे पक्ष से अखिलेश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए संजीत कुमार सिंह, शारदानंद साह, चंद्रदेव साह, सुरेंद्र कुमार साह, राम लोचन यादव को आरोपित किया है।

उन्होंने कहा है कि संजीत कुमार सिंह अपने हाथ में लिए चाकू से उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वे घायल हो गए। श्रद्धानंद साह ने पॉकेट से 85 हजार नकद व चन्द्रदेव ने 35 हजार निकाल लिए। सभी मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के इस मामले में दोनों पक्ष ने आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026