परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट में हुई तेज बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई. मौत के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वह परिजनों के चित्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. बताया जाता है कि घुरघाट गांव निवासी रघुनाथ महतो के 57 वर्षीय पुत्र कृष्णा महतो उर्फ डोमर महतो शुक्रवार की सुबह आंधी पानी देख मवेशियों को देखभाल करने के लिए गांव से पश्चिम दिशा में स्थित आम के बगीचे में पहुंचे. जहां तेज आंधी पानी से बचने के लिए एक वृक्ष के नीचे छिपने का प्रयास कर रहे थे तभी उनके ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. जिससे घायल होकर वही अचेत हो गए.
आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ कर गए व घायल अवस्था में महतो को रेफरल अस्पताल ले गए. जहां उनकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही थानाघ्यक्ष कुमार वैभव दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर पहुंचे बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने पीडित परिजनों को आपदा राहत से मिलने वाली सहायता राशि देने की आश्वासन दिया. घटना के बाद मृतक की पत्नी हेवान्ती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था. मृत महतो को चार पुत्र व तीन पुत्री है. महतो घर पर ही रह कर किसानी का काम करते थे. पूरे परिवार का जिम्मेवारी उसके ऊपर ही थी. घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…