परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में लॉकडाउन में भी अवैध शराब विक्रेता लगातार शराब का कारोबार कर रहे है. इसी बीच अवैध शराब कारोबार की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल की टीम ने अभियान चलाया. मैरवा के इंग्लिश गांव तथा विशनपुरा गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दर्जनों अवैध शराब की भट्टी को शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब सैकड़ों लीटर महुआ शराब को नष्ट करते हुए सामग्री को जप्त किया है. भारी पुलिस बल के द्वारा कार्रवाई के दौरान विक्रेता फरार हो गया.
मालूम हो कि शुक्रवार को मैरवा, दरौली, असांव व जिला मुख्यालय से आयी पुलिस टीम ने करीब दो घंटे तक छापेमारी की. इस दौरान जेसीबी मशीन से खुदाई कर शराब बनाने वाले उपकरण व महुआ शराब को नष्ट किया गया. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाया जा रहा है. सूचना के बाद सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंचे और शराब भट्ठी को नष्ट किया. पुलिस को देखते ही अवैध शराब बनाने वाले लोग फरार हो गए. पुलिस आसपास के लोगों से शराब बनाने वाले लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…