परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाने की टीम किशुनबारी गांव में सोमवार की रात छापेमारी कर डकैती मामले में सात माह से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया तथा मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के किशुनबारी निवासी अख्तर मियां के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मई माह में करीब एक दर्जन बदमाशों ने हुसैना बंगरा गांव में फतेह सिंह के घर स्वजनों को बंधक बना डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने 50 हजार नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली थी।
इस मामले में पीड़ित द्वारा थाने में प्राथमिकी कांड सं. 118/22 की गई थी। इस मामले में किशुनबारी निवासी अख्तर मियां आरोपित था और फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अख्तर मियां अपने घर पर है तभी पुलिस ने छापेमारी कर अख्तर मियां को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा कार्रवाई करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…