भगवानपुर हाट: जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के बावजूद नहीं मिला वरीय शिक्षक को प्रभार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय पिपरहियां खड़िया टोला में वरीय शिक्षक को प्रभार नहीं देने का मामला प्रकाश में आया है। इससे विद्यालय के वरीय शिक्षक पीयूष कुमार गुप्ता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया कि विद्यालय के वरीयतम शिक्षक हैं, लेकिन कनीय शिक्षिका संध्या कुमारी प्रभारी के रूप में कार्य कर रही हैं। शिक्षक पीयूष कुमार गुप्ता ने वरीयता के आधार पर उन्हें विद्यालय का प्रभार दिलाने का अनुरोध किया गया था। शिक्षक के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को वरीय शिक्षक को पत्र प्राप्ति 24 घंटे में प्रभार दिलाने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बाद भी वरीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार नहीं दिलाया गया है।

ज्ञात हो कि डीईओ कार्यालय के पत्रांक 1670, दिनांक 05.11.2022 से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया था कि जिस विद्यालय में कनीय शिक्षक हैं, उन्हें प्रभार से मुक्त कर वरीयतम शिक्षक को प्रभार दिलाकर यह प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें कि आपके क्षेत्राधीन कनीय शिक्षक प्रभार में नहीं हैं। इस पत्र का उल्लंघन करते हुए उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय पिपरहियां खड़िया टोला में वरीयतम शिक्षक को प्रभार दिलाने की कार्रवाई नहीं कर बीईओ ने उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना की है। जारी पत्र में कहा गया है कि पत्र प्राप्ति 24 घंटे के अंदर विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभार दिलाकर कार्यालय के पत्र का अनुपालन नहीं करने पर अपना स्पष्टीकरण देना सुनिश्चित करें। इस संबंध प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी ने कहा कि वरीय शिक्षक को प्रभार देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026