सिसवन: सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों पर प्रशासन ने की कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बाजार में प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन को अतिक्रमित कर बनाए गए कई ढांचों को हटाने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार आंबेडकर चौक के दक्षिण व रामजानकी मंदिर के पश्चिम स्थित पोखरा के किनारे सुरेंद्र मोची, हरेंद्र राम व परशुराम राम वर्षों से दुकान कर जूता मरम्मत का कार्य करते हैं। मंगलवार की रात्रि चैनपुर पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ लोहे की संरचना लगाकर कब्जा कर लिया। बुधवार की सुबह जब मोची वहां आया तो नई संरचना देख भौचक हो गया व विरोध करने लगा। तब दोनों पक्षों के लोगों के बीच कहासुनी के बाद तनाव कायम हो गया। इसकी सूचना सीओ सतीश कुमार, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार को दी गई।

वे सभी पदाधिकारी वहां पहुंचे जमीन के कागजात की जांच शुरू की। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों से कहा कि वे 24 घंटे के अंदर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीणों ने यह कहकर हंगामा किया कि कई लोग अतिक्रमण कर मकान बनाए हैं, लेकिन कुछ पर ही कार्रवाई क्यों हो रही है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया, उसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया और अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। वहीं मौके पर पहुंचे इसी बीच पूर्व विधायक अमरनाथ यादव मोचियों के समर्थन में आवाज उठाते हुए कहा कि पुलिस की मिलीभगत से कमजोर लोगों पर सामंती जुल्म किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026