परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चाचोपाली बाबुटोला गांव स्थित नदी से पुलिस ने बुधवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया तथा पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सरैया निवासी चंद्रिका प्रसाद यादव के पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
बताया जाता है कि अशोक कुमार 21 नवंबर की सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। काफी देर बाद जब वे नहीं लौटे तो स्वजनों की चिंता हुई। स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे। इस मामले में मृतक अशोक कुमार के बड़े भाई द्वारिका प्रसाद यादव ने थाना में आवेदन देकर अपने भाई की बरामदगी की गुहार लगाई थी। बुधवार की शाम ग्रामीण चाचोपाली बाबुटोला गांव स्थित नदी की ओर गए थे तभी एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…