सिसवन: बरातियों से भरी अनियंत्रित स्कार्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिरी, कोई हताहत नहीं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर-रसूलपुर मुख्य मार्ग पर चैनपुर पेट्रोल पंप मोड़ के समीप गुरुवार की रात एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जाता है कि स्कार्पियों में आठ लोग सवार थे। स्थानीय पुलिस ने सभी लोगों को पानी भरे गड्ढे बाहर निकाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण के शीतलपुर गांव से कुछ लोग स्कार्पियो में सवार होकर सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में एक बरात में आ रहे थे।

तेज रफ्तार की वजह से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर चैनपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। घटना की सूचना पर ओपी के एएसआइ संतोष ठाकुर, एएसआइ हरिवंश यादव, चौकीदार प्रदीप मांझी, सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा गड्ढे में गिरी स्कार्पियो को जेसीबी के सहारे बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। इस घटना में किसी के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026