परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन मुख्यमंत्री हर घर नल जल योजना के तहत गांव-गांव में लगाए गए मोटरपंप की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी निभा रहे प्रखंड के कई पंचायतों के अनुरक्षकों को महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे निराश अनुरक्षक भू दाताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने विरोध जताया। विरोध कर रहे भूदाताओं ने बताया कि हमलोगों ने नल जल के लिए अपनी निजी जमीन दे दी।
उस वक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संवेदक ने जमीन देनेवालों को आश्वस्त किया था कि उन्हें नल जल के अनुरक्षक के रूप में रखा जाएगा तथा नियमित वेतन भुगतान भी होगा। भूदाता और उसके परिवार के लोग संचालक की भूमिका में तो आ गए, लेकिन उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। अपनी कीमती जमीन सरकारी योजना में देकर अब हम लोग अब निराश हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस पर पहल करने की बात कही। विरोध करने जताने वालों में विक्रमा गिरि, पूनमचंद प्रसाद, मुन्ना उपाध्याय आदि शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…