दारौंदा: मोबाइल उपयोग करने को ले 519 प्रगणकों के खाते में भेजी गई राशि

परवेज अख्तर/सिवान: जाति आधारित गणना के प्रथम चरण समाप्त हो गई थी, दूसरे चरण में मोबाइल एप से कार्य करने के लिए दारौंदा प्रखंड के 519 प्रगणकों को 11 लाख 73 हजार रुपए की राशि उनके खाते में भेज दी गई है इस संबंध में चार्ज अधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दारौंदा प्रखंड में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की संख्या 519 है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा 519 प्रगणकों की राशि भेजी गई है। कई बार कुल 519 कर्मियों की राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की गई है, लेकिन कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसलिए जितनी राशि उपलब्ध कराई गई है उसी में कुल 519 कर्मियों को प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण के लिए मोबाइल उपयोग के लिए राशि खाते में भेज दी गई।

प्रगणकों का कहना है कि प्रत्येक प्रगणक को दो हजार दो सौ 60 रुपये उनके खाते में भेजी गई है, हालांकि बिहार के सामान्य शाखा के उपसचिव रजनीश कुमार द्वारा मोबाइल उपयोग के लिए अनुदान राशि 25 सौ रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि सिवान जिला चार्ज अधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा जारी दिशानिर्देश में 23 सौ रुपये मोबाइल उपयोग के अनुदान राशि दी गई थी। दारौंदा प्रखंड के प्रत्येक प्रगणक को 2260 रुपए भेजी गई है। राशि जिला द्वारा नौ प्रगणकों की राशि उपलब्ध नहीं कराने के चलते प्रति प्रगणक 40 रुपये कम रुपये सभी के खोत में भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जाति आधारित गणना के दूसरे चरण काफी महत्वपूर्ण है। जहां लोगों के सामाजिक आर्थिक एवं धार्मिक सभी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देने होंगे। इसलिए सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षेत्र में लोगों से सही जानकारी प्राप्त कर आफलाइन एवं आनलाइन वैकल्पिक एवं कोड को भरें।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026