सिसवन: बीडीओ ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड के करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय कठतल,चैनपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज, सहायता प्राप्त मध्य विद्यालय चैनपुर, मधुसूदन उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज एवं आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय छितौली की जांच की। इस दौरान उन्होंने छात्र उपस्थिति पंजी से छात्रों का मिलान किया तथा शिक्षक उपस्थिति पंजी की भी जांच की। उन्होंने मध्याह्न भोजन का जायजा लिया और विधि-व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में शौचालय की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल का समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाठशाला में मध्याह्न भोजन के साप्ताहिक पोषण चार्ट की जांच की गई। कठतल में शौचालय की खराब व्यवस्था पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई।

बीडीओ ने राजकीय मध्य विद्यालय छितौली में पढ़ रहे बच्चों की कक्षा में एक शिक्षक के भांति कई सवाल पूछे तथा बच्चों द्वारा सटीक जवाब देने पर उन्हें शाबाशी भी दी। उन्होंने दोस्ताना अंदाज पर बच्चों से उनके भविष्य की शैक्षणिक योजना की जानकारी ली। बीडीओ ने स्कूली बच्चों से कहा कि यदि ईमानदारी पूर्वक लक्ष्य निर्धारित किया जाए एवं अभी से ही नियमित पढ़ाई की जाए तो निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता है नियमित अभ्यास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसलिए आप सभी ईमानदारी पूर्वक नियमित अध्ययन करें। उन्होंने बच्चों को टीवी, मोबाइल कम देखने की सलाह दी। जांच के दौरान सभी शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026