सिसवन: बीडीओ ने किया कचनार छठ घाट का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बुधवार को कचनार गांव के उत्तर टोला स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाट की जर्जरता को देखा। साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि छठ पूजा से पहले घाट की मरम्मत करा दी जाएगी ताकि छठ व्रतियों को परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखा जाएगा। ज्ञात हो कि कचनार उत्तर टोला स्थित छठ घाट वर्षों से जर्जर है। छठ घाट के जर्जर रहने के कारण प्रति वर्ष छठ व्रतियों अर्घ्य देने व पूजा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। छठ जगह-जगह टूटने से कई छठ व्रती व स्वजन गिरकर घायल भी हो चुके हैं। बावजूद इसके व्यवस्थित करने एवं जीर्णोद्धार करने की दिशा में किसी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने कभी सुधी नहीं ली है।

लोक आस्था का महापर्व छठ अब निकट आ चुका ह, लेकिन घाट की मरम्मत के प्रति प्रशासन व जनप्रतिनिधि दोनों उदासीन हैं। छात्र नवयुवक नाट्य कला छठ पूजा समिति की ओर से हर साल व्रतियों की सुविधा के लिए टेंट, प्रकाश, साफ-सफाई, रंग-रोगन आदि की व्यवस्था की जाती है लेकिन छठ घाट के जर्जर रहने पर सब फीका सा लगता है। छठ पूजा समिति के हरिशंकर भगत, विष्णु दत्त उपाध्याय, सौरभ साह, राधेश्याम प्रसाद, विमलेश उपाध्याय ने बताया कि छठ घाट काफी जर्जर है। चंदे की राशि से इसकी मरम्मत करना मुश्किल है। अगर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि चाहे तो छठ घाट की मरम्मत करा उसे समतल करा सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024