परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में निर्माणाधीन अस्पताल भवन में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने शनिवार को अस्पताल भवन के निर्माण कार्य की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्य के मुंशी को निर्देश दिया कि अविलंब निर्माण कार्य से संबंधित सूचनापट्ट लगाई जाए तथा कार्यों के निष्पादन में पारदर्शिता व गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए।
बीडीओ ने बताया कि शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीणों ने अस्पताल भवन के निर्माण में हो रही अनियमितता के संबंध में लिखित शिकायत की थी। शिकायत पत्र को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि इस महीने में प्रखंड के दर्जनों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल पर दो बार पहुंच घटिया निर्माण कार्य को बंद कराते हुए जांचकर कार्रवाई की मांग की थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…