परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर स्थित सरयू नदी में एक जुलाई छलांग लगाने वाली छात्रा का शव तीन दिन बाद सोमवार की सुबह ग्यासपुर स्थित सरयू नदी से बरामद कर लिया गया है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने छात्रा के स्वजनों को बुलाकर शव का शिनाख्त कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
बताया गया कि सोमवार की सुबह नदी के तट पर टहल रहें ग्रामीणों ने नदी में शव को तैरते देख इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व गोताखोरों की टीम ने नदी से शव को अपने कब्जे में ले लिया। छात्रा का शव देख स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…