परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र छाता पंचायत के हथौड़ी टोले रामनगर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्टोर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने पांच क्विंटल 75 किलो खाद्यान्न की चोरी कर ली। इस मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक कपिलदेव ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।
उसने आवेदन में कहा है कि ग्रीष्मावकाश के बाद 28 जून को जब विद्यालय पहुंचा तो देखा कि स्टोर का दरवाजा एवं कुंडी कटा हुआ हैतथा उसमें रखे एमडीएम के 12 बोरा चावल जिसका वजन पौने छह क्विंटल था, गायब है। इसके पूर्व में भी विद्यालय में चोरी की घटना घट चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…