सिसवन: सांसद व उनके पति को जान से मारने की धमकी मामले में केस दर्ज

जदयू सांसद कविता सिंह को फ़ोन कर पति सहित जान से मारने की मिली है धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मुड़ा गांव निवासी व सीवान से जदयू के सांसद कविता सिंह व उनके पति जदयू नेता अजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी गयी है. सांसद ने इस मामले कि सूचना सीवान एसपी को देते हुए सिसवन थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई है. सांसद ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि 20 जूलाई 2022 को संध्या 5:04 बजे उनके मोबाइल पर अखलाख नाम के व्यक्ति का कॉल आया जो उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दे रहा था.

सांसद ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उक्त व्यक्ति उनको और उनके पति का हश्र उत्तर प्रदेश के कमलेश तिवारी की तरह करने की बात कह रहा था तथा फोन काटने के बाद भी बार-बार फोन कर रहा था. पुलिस ने मामले में सिसवन थाना कांड संख्या 177/ 2 मे आईपीसी की धारा 385/506 एवं आईटी एक्ट 66 डी के तहत मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026