परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के पकड़ी मोड़ के समीप सड़क किनारे मोबाइल से बात कर रहा एक युवक का मोबाइल पल्सर पर सवार दो उचक्के झपट्टा मारकर भागने लगे जहां लोगों ने उच्चको का पीछा किया और बड़हरिया बस स्टैंड चार मुहानी के समीप एक को पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल रहा. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और मोबाइल बरामद कर लिया.
बताते चलें कि प्रतिदिन शहर में बाइक सवार उच्चके मोबाइल से बात कर रहे लोगों की मोबाइल झपट्टा मारकर लेकर फरार हो जाते हैं और वे लोग जिस बाइक से झपट्टा मारकर लेकर फरार होते हैं वह बाइक या तो चोरी की होती है या किसी अन्य की. लेकिन बुधवार की संध्या स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़ा जमकर धुनाई की और मोबाइल बरामद करते हुए पुलिसको सौंपने की बात कहने लगे. वही पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के सराय मोड़ निवासी मुन्ना बताया जा रहा था.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…