सिसवन: रामगढ़ के बिरती गांव में दो पक्षों में झड़प, वीडियो हुआ वायरल

झड़प की घटना को पुलिस नहीं कर रहीं पुष्टि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन चैनपुर ओपी के रामगढ़ पंचायत के बिरती गांव में शनिवार को दो पक्षों में झड़प हो गई. इसमें एक महिला के घायल होने की सूचना है. झड़प के संबंध में बताया गया कि शनिवार की सुबह बिरती गांव में दो लोग पहुंचे तथा शौचालय सर्वे करने के नाम पर ग्रामीणों से आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर मांगने लगें. तभी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. इस दौरान सर्वे करने गए उक्त लोगों ने गांव के दूसरे मोहल्ले के कई लोगों को फोन करके बुला लिया. उसके बाद मामला गरमा गया और दोनों पक्ष उलझ गए.

दोनों पक्षों के लोगों ने हाथ में लाठी डंडा लिए एक दूसरे से भिड़ गए. ग्रामीणों ने बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले को शांत कराई. इधर घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि पुलिस इस झड़प की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है. मामले में जब ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव से पूछा गया तो बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उधर, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026